भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे जसप्रीत बुमराह के दादा 84 वर्षीय संतोख सिंह की मौत यूं ही नहीं बल्कि उन्होंने आत्महत्या की है। जानिए इसके पीछे की वजह...
विज्ञापन
2 of 6
bumrah
संतोख सिंह की पुत्री राजिंदर कौर ने अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार रविवार शाम को किया गया। वहीं उनके ऑटोरिक्शा साथियों का कहना है कि उन्होंने पारिवारिक कलह के चलते अहमदाबाद स्थित साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
3 of 6
bumrah
आवास विकास कॉलोनी में किराये के एक छोटे से मकान में रहकर ऑटो चलाकर जीवनयापन करने वाले संतोख सिंह पिछले काफी समय से अपने पौत्र और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह से मिलना चाह रहे थे। रुद्रपुर-किच्छा ऑटो स्टैंड पर उनके मित्रों ने बताया कि 29 नवंबर को वह अपने पौत्र जसप्रीत से मिलने अहमदाबाद रवाना हो गए थे और एक दिसंबर को वहां पहुंचे थे।
4 of 6
bumrah
मुफलिसी में जिंदगी गुजार रहे संतोख सिंह के पास अहमदाबाद जाने का किराया भी नहीं था। परिचितों ने उन्हें अहमदाबाद जाने के लिए चार हजार रुपये जुटाकर दिये थे। रविवार को उनकी पुत्री राजिंदर कौर ने फोन पर अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पिता अपने पौत्र जसप्रीत से मिलने उनके घर गए थे, लेकिन वहां उनको किसी ने भी तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
5 of 6
जसप्रीत बुमराह और संतोक सिंह
इसके बाद वह लापता हो गए और शुक्रवार को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुजरात के वस्तरपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। बेटी राजिंदर का आरोप है कि जसप्रीत बुमराह की मां के रवैये से व्यथित होकर उन्होंने साबरमती में कूदकर आत्महत्या कर ली। रविवार को जिस वक्त संतोख का शव मिला, उस वक्त जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की ओर से धर्मशाला में मैच खेल रहे थे।
बुमराह की बुआ राजविंदर कौर ने आठ दिसंबर को संतोख सिंह के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस ने रविवार दोपहर उनका शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, साबरमती नदी के गांधी ब्रिज और दधीचि ब्रिज के बीच में बुजुर्ग संतोख सिंह का शव मिला।