फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: अपनी दिली इच्छा पूरी नहीं कर पाए इरफान खान, पहाड़ के नौजवानों के लिए करना चाहते थे बड़ा काम

Thu, 30 Apr 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पान सिंह तोमर, स्लमडाग, मिलेनियर, पीकू, हासिल, हिंदी मीडियम, अंग्रेजी मीडियम व जुरासिक पार्क जैसी अनगिनत फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले इरफान खान पहाड़ के नौजवानों को अभिनय के गुर सिखाना चाहते थे। वह चाहते थे कि पहाड़ के नौजवान अभिनय के क्षेत्र में बालीवुड में नाम रोशन करें।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के अपने साथी नैनीताल निवासी इदरीश मलिक के साथ गुरूकुल की स्थापना की प्लानिंग की थी। रामगढ़ में कॉटेज भी इसी उद्देश्य को लेकर खरीदा गया था। वह जब भी नैनीताल आते या फिर इदरीश से फोन पर बातचीत करते तो गुरूकुल का जिक्र करना नहीं भूलते थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : twitter
नैनीताल की प्रसिद्ध नाट्य संस्था मंच के संस्थापक इदरीश मलिक और फिल्म अभिनेता इरफान खान ने वर्ष 1984 से 1986 तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली में साथ-साथ अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त किया। तब वह वहां एक ही कमरे में रहते थे। इरफान की मौत की खबर सुन इदरीश स्तब्ध हैं। अमर उजाला से बातचीत में इदरीश ने इरफान के नैनीताल में गुरूकुल की स्थापना के सपने का खुलासा किया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बकौल इदरीश गुरूकुल की स्थापना के लिए उन्होंने नैनीताल स्थित धूप कोठी क्षेत्र में जमीन भी खरीदी है। उन्होंने बताया कि गुरूकुल में निशुल्क संगीत और अभिनय का प्रशिक्षण देने संबंधी उनका और इरफान का यह आईडिया फिल्म अभिनेता ओमपुरी, नसीरूद्दीन साह, हिमानी शिवपुरी व नवाजउद्दीन समेत कई अन्य कलाकारों को भी पसंद आया था और उन्होंने भी बतौर प्रशिक्षक गुरूकुल में सेवाएं देने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
इदरीश ने बताया कि फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान भी इरफान ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद समय मिलते ही नैनीताल आकर गुरूकुल की स्थापना के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन बाद में स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण इरफान नैनीताल नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इदरीश का कहना है कि बालीवुड में इरफान की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। उनका अभिनय हमेशा लोगों को याद रहेगा। अब उनके गुरूकुल के सपने को वह अब अन्य कलाकारों के साथ मिलकर पूरा करेंगे। यही इरफान को उनकी ओर से श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें