फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: इरफान खान ने यहां खरीदा था अपने सपनों का 'आशियाना', शांत वादियों में बिताना चाहते थे सुकून के पल

Wed, 29 Apr 2020 07:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता इरफान खान अब हमारे बीच नहीं हैं। वे हमेशा से ही देवभूमि की शांत वादियों में सुकून और शांति के पल बिताना चाहते थे। इसके लिए वे उत्तराखंड आना पसंद करते थे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र से लगाव था। यही कारण था कि उन्होंने रामगढ़ के हिमालयन हाइट (चाय बागान) में 2012 में कॉटेज खरीदा था। इस कॉटेज से उनकी काफी यादें जुड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हिमालयन हाइट निवासी ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने बताया कि फिल्म अभिनेता इरफान खान पहली बार 2010 में रामगढ़ क्षेत्र में आए थे। उसके बाद वे 2011 में यहां आए थे। कॉटेज खरीदने के बाद वह अंतिम बार 2014 में इस कॉटेज में रहे थे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उपाध्याय ने बताया कि इरफान को रामगढ़ की शांत वादियों से बेहद लगाव होने के साथ ही फोटोग्राफी का बेहद शौक था। वे जब भी रामगढ़ आते थे तो हिमालय की वादियां देख बेहद खुश नजर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
वे कहते थे कि देवभूमि को प्रकृति का वरदान मिला है।साथ ही वह लोगों से मिलने के साथ सेल्फी खींचा करते थे। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें