फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति शेष: थियेटर के दिनों में भी एक्टिंग के मास्टर थे इरफान खान, कुछ अनदेखी तस्वीरें

Wed, 29 Apr 2020 06:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
थियेटर के दिनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के जादुई एक्टरों में गिने जाने वाले इरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। वे जितने अच्छे एक्टर बड़े पर्दे पर थे, उतना ही शानदार अभिनय वे अपने थियेटर के दिनों में करते थे। चलिए आपको दिखाते हैं उनके थियेटर के दिनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : twitter
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी और नाट्य संस्था मंच के संस्थापक इदरीश मलिक ने इरफान खान के साथ बीस से अधिक नाटकों, सीरियल व फिल्मों में काम किया था। उन्होंने बताया कि इरफान थियेटर में भी एक्टिंग के मास्टर थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बकौल इदरीश इरफान नाटकों में एक्वैश, फुजीयामा, इजीपस आदि प्रमुख रहे जबकि हमराही, बनेगी अपनी बात और भारत एक खोज में भी वह इरफान के साथ काम कर चुके हैं।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं इरफान खान नाट्य संस्था मंच की ओर से नैनीताल के बीएम साह ओपन थियेटर में आयोजित किए जाने वाले ग्रीष्म नाट्य महोत्सव के ज्यूरी मेंबर भी रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इरफान खान पहली बार वर्ष 1986 में तब नैनीताल आए थे जब वे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्र थे। एनएसडी अंतिम वर्ष के छात्रों का टूर तब भ्रमण के लिए नैनीताल आया था। टूर में पहुंचे इरफान तब यहां इदरीश के घर भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
बकौल इदरीश कमरे में वह साथ मिलकर खाना बनाते और कई बार तो एक ही बर्तन में खा भी लेते थे। इरफान बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे हमेशा से ही एक्टिंग के प्रति बेहद आकर्षित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें