इन दिनों एक वायरल खबर ने बैंक खाता धारकों के चेहरे की हवाइयां उड़ा दी थीं। लेकिन यह खबर बैंक कस्टमर्स के लिए खुशखबरी लेकर आई है।   सोशल मीडिया में खबर वायरल हो रही है कि 20 जनवरी से कुछ बैंकिंग सर्विस महंगी हो जाएगी। पैसे निकालने से लेकर बैंक में पैसे जमा करने पर भी चार्ज लगेगा।   लेकिन इंडियन बैंक एसोशिएशन ने कहा है कि बैंक की कोई भी निशुल्क सेवा 20 जनवरी से महंगी नहीं होने जा रही हैं।   न तो ऐसी कोई घोषणा की है और न ही इस बारे में कोई विचार किया जा रहा है। बैंकिंग एसोशिएशन के मुताबिक बैंकों की फ्री सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहेगी।   बता दें कि सोशल मीडिया पर 20 जनवरी से बैंकों की कई फ्री सुविधाओं पर चार्ज लगने की खबरें वायरल हो रही थीं।   इन फ्री सेवाओं में पैसा निकालने के लिए या जमा करने के लिए, बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए, केवाईसीए में पता बदलावे के लिए नेटबैंकिंग और चेक बुक थी, जिनके लिए चार्ज देने की बात की जा रही थी।