अगर आप मंथली 5 लाख रुपए की इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आप तुरंत जाकर इस प्लान में पैसा इनवेस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
money
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी में निवेश कर आप 20 साल के अंदर इतना फंड सेव कर लेते हैं तो उससे शेयर बाजार में निवेश कर हर माह 5 लाख रुपए तक की इनकम घर बैठे कमा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके लिए आपको एसआईपी में हर माह 10,000 रुपए निवेश शुरू करना होगा। हर साल एसआईपी में अपना निवेश 20 फीसदी बढ़ाना होगा। हर साल निवेश बढ़ाने का फायदा यह होगा कि कम समय में आपका फंड तेजी से बढ़ेगा।
4 of 5
Money
यह काम 20 साल तक करना होगा। अगर आपको निवेश पर सालाना 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 20 साल के बाद आपका कुल फंड लगभग 6 करोड़ रुपए का हो जाएगा।
अगर आपके पास 6 करोड़ रुपए का फंड है तो आप इस फंड को म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। म्युचुअल फंड स्कीमों में आपको सालाना 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में आप सालाना 60 लाख रुपए रिटर्न पा सकते हैं। इस तरह से आपकी मंथली इनकम 5 लाख रुपए की हो जाएगी। वो भी बिना कोई काम किए हुए। (नोट: पैसा इनवेस्ट करने के पहले कृपया अपने बिजनेस एडवाइजर से रिस्क और नियमों के बारें में जरूरी जान लें।)