फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी योग साधक, ड्रम की थाप पर जमकर खेली होली, तस्वीरें... 

Thu, 05 Mar 2020 07:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के पांचवें दिन देश-विदेश से आए योग साधकों ने विश्व विख्यात ड्रम वादक शिवमणि और रूना रिजवी के मंत्रमुग्ध करने वाले संगीत का आनन्द लिया। इस दौरान विदेशी योग साधकों ने भी होली का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को प्रेम और सौहार्द्र का संदेश दिया। ऐसे में पूरा वातावरण भारतीय संस्कृति में रंगा नजर आया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को योग महोत्सव में स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने विश्व के 73 देशों से आए योग साधकों और योगाचार्यों को होली पर्व के आध्यात्मिक महत्व के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने विश्व बन्धुत्व, सादगी, सद्भाव, समरसता और स्वच्छता का संदेश दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि होली के रंग यही संदेश देते हैं कि भेदभाव, जाति का भेदभाव, ऊंच-नीच, जातिवाद, नक्सलवाद, संप्रदायवाद, भष्ट्राचार की दीवारों को तोड़ते हुए सभी प्रेम और सौहार्द के रंगों में रंग जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रंग एक दूसरे में मिलकर एक नए रंग का निर्माण करते हैं, हम सभी आपस के सभी भेदभाव मिटाकर एक नए विश्व का निर्माण करें। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
योग महोत्सव में योग और ध्यान के विशेष अभ्यास सत्र में गंगा नंदिनी ने योगा फॉर ऑल सूक्ष्म व्यायाम, रोहीनी मनोहर ने मंडल फ्लो, डांस एंड थिएटर परफॉरमेंस, सूफी डांस मर्ट गुलर ने सूफी लव मेडिटेशन, अमेरिकी योगाचार्य कीया मिलर ने अक्सेस्सिंग द कमांड सेंटर, राधिका नागरथ ने 20-20 पतंजलि योग फॉर हेल्थ, अमेरिकी योगाचार्य व संगीतज्ञ आनंद्रा जार्ज ने सूर्य उदय नाद योग साधना, कैटी बी हैप्पी ने विन्यास योग, योगऋषि विश्वकेतु ने पांच कोशो की यात्रा, जय सिंह हरि ने दूसरों को माफ करने से अपने आप को क्षमा करना। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी योगाचार्य टोमी रोजन ने अनंत की ओर शांति की यात्रा, योगाचार्य सीना शर्मन ने पौराणिक योग प्रवाह, योगाचार्य जोना फासो ने यिन योग, योगाचार्य जैनेट एटवुट ने योग के माध्यम से प्रबुद्ध गठबंधन बना रहे, डॉ. निशि व अशिष गिल्होत्रा ने नाद योग, डॉ. जेएस गुप्ता ने पेन फ्री हेल्थ, डॉ. स्मिता नारम ने माइंड एंड सोल के साथ पल्स की जांच, मां ज्ञान सुवेरा ने रेकी लेवल योगाचार्य युसुके होशिडो ने सांउड हिलिंग, भारतीय मूल के चीन से आए प्रसिद्ध योगाचार्य मोहन भंडारी ने प्राणायाम सांस और ऊर्जा का अभ्यास कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इजरायल से आए विश्व विख्यात संगीतज्ञ गिल रान शामा ने हिब्रु और हिंदी भाषा में विशेष प्रस्तुति देकर योग साधकों को जमकर मनोरंजन किया। गुजरात से आए प्रख्यात नृत्यावली ग्रुप के  भरत बारिया, अक्षय पटेल, मीनाक्षी पटेल, रविता बारिया और यश बारिया ने भारतीय क्लासिकल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर योग साधकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें