फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14000 फीट की ऊंचाई पर जीरो डिग्री तापमान में बर्फ के बीच हिमवीरों ने किया योग, तस्वीरें...

Sun, 21 Jun 2020 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के बीच रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चमोली जिले से लगे चीन सीमा क्षेत्र में 14000 फीट की ऊंचाई पर हिमवीरों ने जब योग किया तो उनका जज्बा देखने लायक था। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
औली स्थित भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी के जवानों ने औली के साथ ही ग्लेशियर प्वाइंट, सतोपंथ और वसुधारा में योग शिविर का आयोजन किया। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
योगाभ्यास के लिए सुबह छह बजे से ही यहां महिला हिमवीर समेत 108 हिमवीर पहुंच गए थे। उन्होंने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि इन दिनों वसुधारा का तापमान माइनस जीरो डिग्री है। लेकिन इसके बाद भी जवानों ने बर्फ के बीच विभिन्न योगाभ्यास किए।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान स्कीइंग संस्थान के प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह चौहान के निर्देशन में प्रशिक्षण अधिकारी नरेन्द्र रावत ने हिमवीरों को योग का अभ्यास कराया। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जवानों को योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर को फुर्तीला रखता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हमें योग से जुड़ना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान हमेशा ही हिमवीरों के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसमें हिमवीर भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार प्रदेश में योग दिवस की थीम 'घर पर योग, परिवार के साथ योग' रखी है। सार्वजनिक रूप से कहीं भी योग दिवस पर कार्यक्रम नहीं किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें