चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग योग करने के लिए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। लोग अंधेरा छंटने से पहले ही वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के बाहर जमा होने लगे।
विज्ञापन
2 of 9
yoga day
गुरुवार को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री पहली बार योग के लिए देहरादून आए हैं। ऐसे में यह बेहद खास मौका है।
विज्ञापन
3 of 9
yoga day
स्कूली बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पीएम मोदी संग योग करने को लेकर इन बच्चों में उत्साह दिखाई दिया।
4 of 9
yoga day
एफआरआई परिसर में योग करने के लिए आठ ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें कुल 41,863 लोग योग करेंगे। वहीं दो ब्लॉक खाली रखे गए हैं ताकि जो लोग रजिस्ट्रेशन कराने से छूट गए हैं वह भी वहां पहुंचकर योग कर सके।
विज्ञापन
5 of 9
yoga day
पीएम मोदी संग सामूहिक योग करने के लिए एफआरआई जाते राजपुर विधायक खजान दास।
विज्ञापन
6 of 9
yoga day
एफआरआई के ए ब्लॉक में सबसे कम 3360 लोग मौजूद रहेंगे। इनमें मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ वीआईपी लोग रहेंगे। इसके अलावा बी ब्लॉक में 3600, सी ब्लॉक में 7245, डी ब्लॉक में 4719 लोग योग करेंगे। इसके अलावा ई ब्लॉक में 5083, एफ ब्लॉक में 3965, जी ब्लॉक में 8094 एवं एच ब्लॉक में 5797 लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करेंगे।
विज्ञापन
7 of 9
yoga day
एफआरआई रूट पर जीरो जोन लागू होने के बाद आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा लोगों को समझाया गया।
8 of 9
yoga day
कार्यक्रम के मद्देनजरअंबेडकर स्टेडियम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी।