ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त पुरस्कार स्वरूप मिली धनराशि जरूरतमंदों पर खर्च करते हैं।
विज्ञापन
गजब, जरूरतमंदों पर प्राइजमनी खर्च करता है ये इंटरनेशनल खिलाड़ी
2 of 7
पिछले दिनों हरिद्वार पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर दत्त के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योगेश्वर दत्त ने कहा कि वह किसान के घर में जन्मे हैं। मध्यम वर्गीय परिवार होने के चलते उन्हें अभ्यास से हासिल किए मुकाम तक पहुंचने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन कठिन परिश्रम से सब संभव हुआ।
विज्ञापन
गजब, जरूरतमंदों पर प्राइजमनी खर्च करता है ये इंटरनेशनल खिलाड़ी
3 of 7
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कुश्ती के क्षेत्र में राष्ट्र ने पहला मुकाम हासिल किया है और आगे भी क्रम जारी रहेगा। दक्षिण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशानंद ने योगेश्वर दत्त को एक लाख रुपए प्रदान किया और आशीर्वाद दिया।
गजब, जरूरतमंदों पर प्राइजमनी खर्च करता है ये इंटरनेशनल खिलाड़ी
4 of 7
नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने जनपद में अखाड़ा खोलने की मांग उठाई और योगेश्वर का सहयोग मांगा। साथ ही अपनी ओर से और ओमप्रकाश जमदग्नि की ओर से 51 हजार रुपए का चेक योगेश्वर को प्रदान किया।
विज्ञापन
गजब, जरूरतमंदों पर प्राइजमनी खर्च करता है ये इंटरनेशनल खिलाड़ी
5 of 7
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने योगेश्वर को एक टन गाय का घी देने की घोषणा की। इसके अलावा अन्य मदद देने का भी आश्वासन दिया। भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने पहलवानों की तारीफ की।
विज्ञापन
गजब, जरूरतमंदों पर प्राइजमनी खर्च करता है ये इंटरनेशनल खिलाड़ी
6 of 7
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने इच्छा जताई की वह हरिद्वार में भी अखाड़ा खोलना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए स्थानीय लोगों अथवा किसी संस्था की मदद जरूरी है।
गजब, जरूरतमंदों पर प्राइजमनी खर्च करता है ये इंटरनेशनल खिलाड़ी
7 of 7
बताया वह देश के 200 अखाड़ों से जुड़े हुए है और 11 पहलवानों का खर्चा स्वयं उठाते हैं। पुरस्कार में मिली धनराशि वह इन्हें पहलवानों पर खर्च करते हैं। उनका उद्देश्य है कि भारत के युवा विश्व पटल पर चमके। उन्होंने कहा कि वह रीयो में होने वाले ओलंपिक में भी पदक जीतकर आएंगे।