अगर आपको स्कीइंग का शौक है तो तैयार हो जाइएं। ओली में इंटरनेशनल स्कीइंग कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। यहां कई पर्यटकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। ऐसे में आपको पास यह सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
2 of 6
skiing
स्कीइंग के इंटरनेशनल डेस्टिनेशन औली में 15 जनवरी 2018 से स्कीइंग का कुंभ शुरू होगा। सरकार के प्रस्ताव को फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
3 of 6
मुनस्यारी के खलियाटॉप में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते युवा
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल लेवल के स्कीइंग टूर्नामेंट का आयोजन 15 से 21 जनवरी तक होगा। औली और इसके आस-पास के क्षेत्र को सरकार स्कीइंग डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने की कोशिश रही है।
4 of 6
skiing
- फोटो : amar ujala bureau
इस आयोजन से इन कोशिशों को ताकत मिलेगी। इससे पहले, सरकार औली में सैफ विंटर गेम्स का आयोजन कर चुकी है। सचिव पर्यटन आर मीनाक्षी सुंदरम ने फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग को इस कुछ दिन पहले चिट्ठी लिखी थी।
विज्ञापन
5 of 6
Auli snowfall
- फोटो : AmarUjala
इसमें उन्होंने कहा था कि इंटरेनशल लेवल के स्कीइंग टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। इस चिट्ठी का फेडरेशन की तरफ से सकारात्मक जवाब आया है।
पर्यटन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस आयोजन के लिए मंजूरी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि देश-विदेश से कई खिलाड़ी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।