फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी ली है तो अब हो जाइए सावधान, वरना होगा आपका बड़ा नुकसान

Sat, 14 Apr 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
इन्स्योरेंश - फोटो : source
अगर आपने भी बीमा पॉलिसी ली है या फिर लेने वाले हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें। वरना बाद में हाथ मलते रह जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
FRAUD
बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर ठगी करने के आरोपी को देहरादून पुलिस ने डेढ़ साल बाद दबोच लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ अन्य राज्यों में भी ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोपी का एक साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सितंबर 2016 में पूर्व सूबेदार धन बहादुर थापा ने वसंत विहार पुलिस को तहरीर देकर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया था कि ठगों ने उसे नवंबर 2015 से सिंतबर 2016 तक अलग-अलग नंबरों से फोन किया। उन्हें बताया गया कि बीमा पॉलिसी मैच्योर होने जा रही है, जिसमें वह ज्यादा फायदा दिला सकते हैं।

 

4 of 6
क्राइम - फोटो : amar ujala
इसकी आड़ में उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में करीब सात लाख रुपये की रकम जमा करवा ली। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में एक बैंक खाता नोएडा स्थित यूनियन बैंक में मो.हाशिम के नाम से मिला। 

 
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून पुलिस - फोटो : file photo
पुलिस ने 13 अगस्त 2017 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने झारखंड निवासी अपने साथी अनिल के भी ठगी में शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद से पुलिस अनिल की तलाश में जुटी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sim card
मंगलवार को पुलिस ने उसे मंडावली, नई दिल्ली से दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह फर्र्जी आईडी से सिम खरीदकर लोगों को लालच देता था। पैसे मिलने के बाद वह सिम तोड़ देता था। पुलिस को ऊना, हिमाचल प्रदेश में उसके एक खाते में छह लाख रुपये मिले, जिसके बाद खाते को फ्रीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा और पश्चिम बंगाल में भी ठगी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें