फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: कैसे घायल बाघ के सिर पर सवार हुआ खून, दो को बनाया निवाला

Fri, 17 Mar 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
1 of 7
tiger - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपडाव रेंज के दाबका नदी के पास एक घायल बाघ के सिर पर खून सवार हो गया। बाघ ने बहु और ससुर को अपना निवाला बना लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच बाघ को भगाने के लिए कई राउंड हवाई फायर किए लेकिन वह नहीं हटा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
tiger
वनकर्मी जब जेसीबी की मदद से शवों के पास पहुंचे तो उसने जेसीबी पर भी हमला बोल दिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बाघ को ट्रैंकुलाइज कर इलाज के लिए नैनीताल जू भेजा गया। दोनों शवों को संयुक्त चिकित्सालय में पंचनामा भरकर मोर्चरी में रख दिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
tiger attack
ग्राम कादिराबाद थाना संभल जिला मुरादाबाद निवासी रामदास अपने परिवार के साथ दाबका नदी में मजदूरी का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रामदास अपनी पत्नी भगवती देवी के साथ तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव  रेंज के छोई बीट स्थित पश्चिमी चांदनी दाबका जंगल में लकड़ी लेने गया था। इस दौरान बाघ ने अचानक भगवती पर पीछे से हमला कर दिया। बाघ उसे घसीटकर जंगल में खींच ले गया। यह देख उसके साथ गए लोगों ने शोर मचाया और फोन से अन्य लोगों को सूचना दी।
 

4 of 7
tiger attack
सूचना मिलने पर भगवती का चचिया ससुर लखपत भी थाली बजाता हुआ जंगल में उसकी तलाश करने लगा। इसी दौरान बाघ ने 40-50 लोगों की भीड़ में से लखपत पर हमला बोल दिया और उसको भी जंगल की ओर खींच ले गया।
विज्ञापन

5 of 7
tiger attack
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ, एसडीओ, रेंजर ने मौके पर पहुंचकर बाघ को भगाने  के लिए कई राउंड हवाई फायर किए लेकिन वह शवों के पास से नहीं हटा।
विज्ञापन

6 of 7
tiger
शवों को कब्जे में लेने के लिए जेसीबी मंगाई गई। जेसीबी को नजदीक आता देख बाघ ने जेसीबी पर ही हमला बोल उसका शीशा तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tiger - फोटो : amar ujala
​इस पर वनाधिकारियों ने नैनीताल जू से डा. योगेश भारद्वाज व कार्बेट पार्क से मथुरा सिंह मवाड़ी व एजी अंसारी को ट्रैकुलाइज करने के लिए बुलाया। काफी देर के बाद बाघ को बमुश्किल बेहोश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें