फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानों के अस्पताल में अपना इलाज कराने पहुंचा बंदर, इसके बाद...

Mon, 17 Jul 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
monkey
रव‌िवार को श्रीनगर बेस अस्पताल में एक अजीबो गरीब वाकया हुआ। एक बंदर अस्पताल में घुस आया। बंदर को देख वहां हड़कंप मच गया। लेक‌िन इसके बाद की घटना पर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
monkey
राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस टीचिंग अस्पताल के सर्जरी वार्ड के कर्मचारी और मरीज उस समय हैरत में पड़ गए, जब एक चोटिल बंदर अचानक वार्ड के अंदर आया और लेट गया।
विज्ञापन

3 of 5
गुस्से में देखते बंदर की तस्वीर
लगा मानो कि वह इलाज कराने आया हो। वार्ड में कार्यरत स्टाफ ने उसकी चोट देखकर दवाई लगा दी। अस्पताल में उपचार होने के बाद बंदर लौट गया। बंदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में घुस गया।

पढ़ें: कमरे में सोने गया युवक, लेक‌िन इंतजार कर रहा था क‌िंग कोबरा और फ‌िर...

4 of 5
बंदर - फोटो : अमर उजाला
बंदर मरीज की भांति डॉक्टर की टेबल में लेट गया। बंदर की हरकत देखकर वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। शुरू में तो वहां मौजूद स्टाफ बंदर को देखकर डर गया, लेकिन बड़ी देर तक बंदर को लेटा देखकर उन्होंने साहस कर बंदर का चेकअप किया। बंदर आपसी लड़ाई में काफी चोटिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
monkey
वार्ड की नर्स सरिता पुरोहित ने बताया कि बंदर की चोट पर बीटाडीन से सफाई लगाई गई, जिससे उसको आराम मिला। इसके बाद बंदर को पानी की बोतल पीने को दी गई, जिसको बंदर गटक गया। कुछ देर तक बंदर मेज पर लेटा रहा और बाद में बाहर निकल गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें