फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: भोले के भक्तों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, जहां से भी गुजरी ये कांवड़ सब देखते रह गए

Mon, 17 Jul 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
flag
कांवड यात्रा में  भोले के भक्तों पर देशभक्त‌ि का रंग चढ़ गया है। कांवड़‌िए अपने-अपने अंदाज में जवानों को त‌िरंगा समर्प‌ित कर रहे हैं। तस्वीरों में देख‌िए..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
flag
भगवा कपड़े पहने कंधे पर कांवड़ लेकर चल रहे शायद ही कोई ऐसा शिवभक्त होगा, जिसकी कांवड़ पर तिरंगा न लगा हो। इसी कड़ी में रविवार को एक विशाल कांवड़ रुड़की से गुजरी। 303 फीट लंबी तिरंगे की इस कांवड़ को जिसने भी देखा वह भारत माता का जयकारा लगाए बिना न रह सका। 
विज्ञापन

3 of 5
flag
मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे के समीप स्थित कुंवरपुर गांव के लोगों ने शिव और देशभक्ति को एक साथ ऐसा मिलाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। गांव के शिवकुमार और प्रशांत ने बताया कि देश की रक्षा के लिए हमारे जवान दिनरात दुश्मनों के सामने सीना ताने खड़े हैं। 

4 of 5
flag
जवानों को यह संदेश देने के लिए कि वह अकेले नहीं है। उनके साथ पूरा देश खड़ा है। इस बात को देखते हुए उन्होंनेे सर्जिकल स्ट्राइक के बाद फैसला किया था कि जवानों के लिए एक ऐसी कांवड़ लेकर जाएंगे। जिसे देखकर हर हिंदुस्तानी का सीना चौड़ा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
flag
इसी विचार को लेकर उन्होंने 303 फीट लंबी तिरंगे की कांवड़ को रूप दिया। उनकी टीम में 45 लोग हैं। इस कांवड़ को तैयार करने में वह पिछले एक माह से लगे हुए थे। इसमें ढाई लाख रुपये खर्चा आया। वह 20 जुलाई को पुरामहादेव पहुंचेंगे। वहां जल चढ़ाकर भोलेनाथ से जवानों के लिए अच्छे स्वास्थ्य और उन्हें लंबी उम्र देने की कामना करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें