क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पसंदीदा माने जाने वाले यह भारतीय क्रिकेटर आज यूं ही सबके दिलों पर राज नहीं कर रहे हैं। एक समय था जब उन्हें रोडवेज की बसों में धक्के खाने पड़ते थे। लेकिन आज वे फलक पर चमक रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
ऋषभ पंत
जी हां, यहां हम बात कर रहे रुड़की के युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत की। पंत का जन्म हरिद्वार में हुआ। लेकिन उनका परिवार रुड़की में रहता था।
विज्ञापन
3 of 6
ऋषभ पंत
बताया जाता है कि वे एक क्रिकेट मैच खेलने के लिए रुड़की से दिल्ली बस से सफर करते थे। इसके बाद वे दिल्ली शिफ्ट हुए और शिखर धवन के कोच से ट्रेनिंग लेनी शुरु कर दी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया।
4 of 6
Rishabh Pant
17 साल की उम्र तक राजस्थान के लिए उन्होंने अंडर-14 और अंडर-16 लेवल तक क्रिकेट खेला। इसके बाद उन्होंने वहां से टीम छोड़ दी। और वापस दिल्ली का रुख किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रणजी डेब्यू किया।
विज्ञापन
5 of 6
rishabh pant
दरअसल, यह सब हम आपको इसलिए बता रहे हैं कि क्योंकि आज वेस्टइंडीज दौरे के लिए इनकी टीम में वापसी हुई है। अप्रैल महीने में आईपीएल-10 के दौरान उनके पिता राजेंद्र पंत की अचानक मौत हो गई थी।
इस टेंशन के बावजूद उन्होंने मैच खेला। उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आईपीएल10 में इतनी शानदार बाजी जीती कि वे आज हर किसी के चहिते बने हुए हैं। इसके कारण ही उन्हें भारतीय टीम में वापसी मिली है।