सादे चावल के साथ मिलकर बाजार में बिकने वाले प्लास्टिक चावल को लेकर चारों तरफ भौकाल मचा है। इस चावल का रूप, रंग, आकार सब एक जैसा है। लोग अब चावल खाते भी डर रहे हैं। यह लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि असली-नकली चावल की पहचान कैसे करें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
बता दें कि जब आप चावल को ध्यान से देखेंगे तो दिखेगा कि यह चावल असली चावल की तुलना में ज्यादा चमकीला है और यह पानी में भी नहीं तैरता है।
विज्ञापन
3 of 7
चावल
नकली चावल का वजन असली की तुलना में हल्का होता है, इसीलिए इसे तोलने पर नकली चावल की मात्रा अधिक होगी।
4 of 7
rice
अगर दो तरह के नकली चावलों को एक साथ मिलकर देखेंगें, तो सारे चावलों की मोटाई और आकार, एक जैसा ही दिखाई देगा। वहीं नकली चावल बिल्कुल साफ सुथरा होगा, जबकि असली चावल में कहीं न कहीं धान की भूसी मिली होती है।
विज्ञापन
5 of 7
asd
- फोटो : Getty Images
चावल को पकाते वक्त प्लास्टिक चावल में बिल्कुल प्लास्टिक की तरह ही महक आती है। साथ ही यह देर में भी पकता है। जब चावल के पकाया जाता है तो प्लास्टिक चावल के मांड पर सफेद रंग की परत जम जाती है, जबकि असली चावल में ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
6 of 7
चावल
वहीं इसके मांड को कुछ देर तक धूप में रखकर देखिए, यह पूरी तरह से प्लास्टिक बन जाता है। जिसे जलाकर इसे पता किया जा सकता है।
सोशल मीडिया में प्लास्टिक के चावलों की सूचना को देखते हुए उत्तराखंड में भी खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। इसे लकर कई जगह पर छापे भी मारे जा चुके हैं।