फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में पहली बार लगा इंडो-नेपाल ट्रेड फेयर, तस्वीरों में देखें...

Mon, 06 Mar 2017 04:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
harish rawat - फोटो : amar ujala
नेपाल के प्रसिद्ध व्यंजन, दालें ऑले, छुरपी, गुंदरुक रविवार को दून पहुंच गए। परेड ग्राउंड में शुरू हुए पहले इंडो-नेपाल ट्रेड फेयर में पहले ही दिन ऐसे कई नेपाली उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। यह फेयर 12 मार्च तक चलेगा। रविवार की शाम इंडो-नेपाल ट्रेड फेयर का शुभारंभ सीएम हरीश रावत ने किया। उन्होंने मेले के आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नेपाल की छवि दिखाई देती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
indo nepal trade fair
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल और उत्तराखंड के आदरणीय देव एक ही हैं। जहां नेपाल में पशुपति नाथ हैं तो वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ हैं। हमारा सांस्कृतिक रिश्ता है। इस मौके पर कंचनपुर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुरेश रावल ने नेपाल व अपनी संस्था की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
indo nepal trade fair
उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब नेपाल और उत्तराखंड में इस तरह के मेले का आयोजन किया गया है। फेस्ट की शुरुआत नेपाली कलाकारों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। रियल होस्ट के निदेशक संजय सिंह ने बताया कि फेस्ट में लोग नेपाल से कई कलाकार दून पहुंचे है।
 

4 of 5
harish rawat
मेले में हस्तशिल्प की प्रदर्शनी, औद्योगिक उत्पाद, निर्यात उत्पाद, कृषि उत्पादन आधारित उत्पाद एवं दोनों देशों के पर्यटक स्थलों के प्रति लोगों का विशेषकर रुझान दिखाई दिया। इस मौके पर पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, राजपुर रोड विधायक राजकुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, स्टेट उघोग अध्यक्ष गौरव कुमार, गोदावरी थापली, प्रेम सिंह भाट, सूर्य विक्रम शाही, विशाल थापा, पूजा नंदिका बिष्ट, दीपक जैन, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indo nepal trade fair
यह है मेले में खास
गुंदरुक - मूली, आलू, गोभी को सुखाकर उसकी सब्जी बनाई जाती है।
छुरपी - याक का दूध होता है। उसे उबालते हैं। उसके बाद सूखाते हैं। इसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर सुपारी की तरह चबाते हैं।
ऑले - यह एक किस्म की दाल होती है। इसे पीसते हैं, सुखाते हैं और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में बनाते हैं।
यह भी खास आकर्षण - सेल रोटी, नेपाली मोमो, नेपाली पोशाक, पशमीना और बैग आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें