फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था, अब टिकट को लेकर नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी

Fri, 26 Jan 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Railway Station
रेलवे ने यात्रियों के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके बाद आपको ट्रेन में टिकट बुकिंग को लेकर होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Railway
रेल टिकट के लिए अब मारामारी नहीं रहेगी। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी यह है कि टिकट के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों में तत्काल टिकट की व्यवस्‍था को खत्म कर दी है। जिससे यात्री चार माह पहले टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
train
त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा और स्पेशल ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्री आसानी से टिकट बुक करा सकेंगे। टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को अब पूरे चार महीने का मौका मिलेगा।

4 of 7
रेलवे - फोटो : amar ujala
रेलवे बोर्ड ने नई व्यवस्था को 15 जनवरी से लागू करते हुए इन ट्रेनों के टिकट को तत्काल में बुक कराने की बाध्यता से मुक्त कर दिया है। त्योहार या किसी रूट पर अत्यधिक भीड़ और डिमांड के चलते रेलवे की ओर से सुविधा व स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
railway station
सुविधा ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक होता है। जबकि स्पेशल ट्रेनों का एक्सप्रेस या सुपरफास्ट श्रेणी के बराबर होता है। वहीं सुविधा ट्रेनों में टिकट कैंसिल कराना भी सामान्य ट्रेनों से थोड़ा महंगा पड़ता है। रेलवे बोर्ड अब इन सुविधा और स्पेशल ट्रेनों के रिजर्वेशन की अवधि को बढ़ाकर 120 दिन कर दी है।
विज्ञापन

अब इन ट्रेनों का शेड्यूल चार माह पहले जारी हो जाएगा। यही नहीं इन गाड़ियों में बुक कराए गए टिकट को कैंसिल कराने में भी उतनी ही राशि काटी जाएगी, जितनी सामान्य रेलगाड़ियों में कैंसिल कराने का शुल्क होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Amar Ujala
रेलवे बोर्ड की डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग शैली श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में यह व्यवस्था 15 जनवरी से लागू कर दी गई। रेलवे ने शुरूआत में यह व्यवस्था छह माह के लिए लागू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें