सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का यह फरमान खुशखबरी लेकर आया है। इसके बाद आपको सबसे बड़ी मुसीबत से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
transfer
तबादला कानूनी अधिकार चाहने वाले लोक सेवकों की मुराद बहुत जल्द पूरी होने वाली है। उत्तराखंड प्रदेश के लोकसेवकों का तबादला कानून अब कुछ कदम दूर है। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र में पारित उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण विधेयक, 2017 को राज्यपाल डॉ. केके पाल ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : डेमो पिक
सचिव विधानसभा जगदीश चंद्र ने विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी की पुष्टि की है। राजभवन से विधेयक मंजूरी के बाद विधायी विभाग को लौट आया है। अब ये सरकारी प्रेस में गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। गजट नोटिफिकेशन के साथ ही प्रदेश में तबादला कानून लागू हो जाएगा।
4 of 8
upset employee
वर्षों से दुर्गम में तैनात लोक सेवकों को तबादला कानून का बेताबी से इंतजार है। वे इस आस में हैं कि कानून लागू होने के बाद उन्हें दुर्गम से सुगम में तैनाती मिल सकेगी। उनका कभी न खत्म होने वाला वनवास पूरा होगा। कानून लागू होने के बाद ऐसे कार्मिक जो सुगम क्षेत्र में वर्तमान तैनाती स्थल पर चार वर्ष या उससे अधिक से तैनात हैं, दुर्गम क्षेत्र में उपलब्ध संभावित रिक्तियों की संख्या के हिसाब अनिवार्य रूप से स्थानांतरित किए जाएंगे। दुर्गम क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा पूरी करने के उपरांत उन्हें अनिवार्य रूप से सुगम में स्थानांतरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
5 of 8
ट्रांसफर
- फोटो : demo pic
कानून लागू होने के बाद प्रदेश में कथित तबादला उद्योग पर अंकुश लग सकेगा। तबादलों के लिए राजनीतिक और अफसरों की सिफारिश का दौर भी खत्म होगा और पात्र लोगों को तबादले का कानूनी अधिकार मिल सकेगा। पात्र होने के बावजूद उन्हें तबादले के लिए नेताओं की परिक्रमा नहीं करनी होगी, बल्कि आवेदन की निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर उन्हें नियमानुसार तबादला मिल सकेगा
विज्ञापन
6 of 8
trivendra singh rawat
तबादला कानून त्रिवेंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर मानी जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में वादा किया था कि वह स्थानांतरण कानून लाएगी। अपने इस वादे के अनुसार वह विधानसभा में विधेयक लेकर आई। विधेयक प्रवर समिति में गया और फिर भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान इसे सदन में पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
7 of 8
vidhansabha
- फोटो : google
उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। मंजूरी के बाद विधेयक के लौट आने की सूचना है। -जगदीश चंद्र, सचिव विधान सभा
सरकार ने तबादलों में पारदर्शिता और सुशासन का जो वादा किया था, उसे विधेयक लाकर पूरा किया। जल्द ही प्रदेश में तबादला कानून लागू होगा, जिससे तबादलों में पारदर्शिता आएगी। -मदन कौशिक, शासकीय प्रवक्ता