फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में शामिल होते ही रणबांकुरों ने ऐसे एक दूसरे संग बांटी खुशी, तस्वीरों में गर्व के पल...

Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
ima pop 2018
ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाए जा...की धुन पर देश सेवा की शपथ लेने के साथ ही भारतीय सैन्य अकादमी(आईएमए) से पासआउट होकर 347 युवा भारतीय सेना में अफसर बन गए।
विज्ञापन

2 of 5
ima pop 2018
उप सेना प्रमुख ले. जन. देवराज अन्बु ने परेड की सलामी लेने के बाद कैडेट्स में जोश भरा। एकेडमी कैडेट एडजुडेंट अर्जुन ठाकुर को सोर्ड ऑफ ऑनर सम्मान से नवाजा गया। शनिवार को आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 347 भारतीय और सात मित्र राष्ट्रों के 80 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
ima pop 2018
143 रेगुलर और 126 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की परेड का नेतृत्व एकेडमी कैडेट एडजुडेंट अर्जुन ठाकुर ने किया। ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल और अनुशासन की झलक देखकर सभी दर्शकों ने तालियों के साथ कैडेट्स का हौसला बढ़ाया।

4 of 5
ima pop 2018
उप सेना प्रमुख ले. जन. देवराज अन्बु ने परेड की सलामी ली। इसके बाद यंग ऑफिसर को शुभकामनाएं दी। परेड से कुल 427 कैडेट्स पासआउट हुए। उन्होंने कहा कि यहां से पासआउट होने के बाद आईएमए का गौरवशाली इतिहास भी उनके साथ जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ima pop 2018
उन्होंने आईएमए कमांडेंट ले.जन. एसके झा को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कैडेट्स को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें तकनीकी तौर पर और रणनीतिक तौर पर खुद को मजबूत बनाना होगा। परेड में सैंगरो कंपनी, मानिकशॉ बटालियन को चैंपियन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें