भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद आज भारतीय सेना को 306 जांबाज अफसर मिल गए हैं। आज मित्र देशों के 71 कैडेट भी अपने-अपने देशों की फौज का हिस्सा बने हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर रिव्यूइंग अफसर पीओपी में पहुंचे और परेड की सलामी ली। इस दौरान रक्षा मंत्री ने आईएमए के तीनों कैंपस को जोड़ने के लिए दो अंडर पास बनानें के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से 32.33 करोड़ रुपये मुहैया करने की घोषणा की।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पीओपी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने पहले परेड की सलामी ली।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान देशभक्ति गीतों पर इन वीरों की कदम ताल देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में इन भावी अफसरों के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
विनय विलास को स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक दिया गया। पीकेंद्र सिंह को रजत और ध्रुव मेहला को कांस्य पदक दिया गया।