फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल में धूम मचा रहे पवनदीप के मुरीद हुए इस राज्य के मुख्यमंत्री, की वोट देने की अपील

Mon, 25 Jan 2021 09:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला (file photo)
इंडियन आइडल 2021 गायकी के शो में धूम मचा रहे पवनदीप राजन की गायकी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मुरीद हो गए हैं। रविवार को उन्होंने मशहूर रियलिटी सिंगिग के ग्रांड फिनाले में पवनदीप को समर्थन और वोट देने की अपील की।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला (file photo)
पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। इंडियन आइडल शो में उनकी गायकी धूम मची है। मखमली आवाज का जादू बिखरने के साथ ही संगीत से जुड़े हर वाद्य यंत्र को सधे कलाकार की तरह बजाने की खूबी है। अपनी इसी खूबी की वजह से वह सोशल मीडिया में खूब प्रसिद्धि बटोर रहे हैं। उनकी इस विलक्षण प्रतिभा पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मुग्ध हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : Instagram
उन्होंने बाकायदा एक वीडियो संदेश के जरिये पवनदीप के समर्थन में राज्य के लोगों से वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल में अपनी गायकी के दम पर न सिर्फ प्रदेश वासियों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

4 of 5
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (File Photo)
कहा कि मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से पवनदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पवनदीप को वोट और सपोर्ट कर उन्हें विजेता बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवनदीप - फोटो : अमर उजाला (file photo)
पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल शो के माध्यम से न सिर्फ उत्तराखंड गौरव बढ़ाया है, बल्कि गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों के जरिये देवभूमि के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक सौंदर्य और आस्था को देश दुनिया के सामने सुरीले अंदाज में बयान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें