फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुई पर्वतारोही चेतन पांडे की अंत्येष्टि, मां ने आरती उताकर दी बेटे को अंतिम विदाई

Fri, 05 Jul 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडे का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
नंदादेवी ईस्ट चोटी में पर्वतारोहण करने गए विदेशी पर्वतारोहियों के दल में एकमात्र भारतीय पर्वतारोही और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडे का शव बृहस्पतिवार तड़के उनके घर पर लाया गया। शव के पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। चेतन की मां को संभालना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन

2 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडे का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बाद में उनके शव का विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जाने माने पर्वतारोही चेतन पांडे (36) के अलावा चार ब्रिटिश, दो अमेरिकी और एक आस्ट्रेलियन पर्वतारोहियों समेत आठ पर्वतारोहियों की नंदादेवी ईस्ट के पर्वतारोहण के दौरान एवलांच के चपेट में आने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडे का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
डेयरडेविल्स अभियान के तहत उनके शव खोजने का काम शुरू हुआ और बुधवार को सभी पर्वतारोहियों के शवों को हेलीकाप्टर से हल्द्वानी पहुंचाया गया। इस दल में शामिल एकमात्र भारतीय और पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली के अधिकारी चेतन पांडे अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर के रहने वाले थे। 

4 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडे का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सुबह उनका शव हल्द्वानी से अल्मोड़ा लाया गया। शव के पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। उनकी माता कमला पांडे को संभालना मुश्किल हो गया। उनके हाथों से बमुश्किल शव यात्रा से पहले होने वाले संस्कार कराए गए।
विज्ञापन

5 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडेय की पत्नी मानसी - फोटो : अमर उजाला
उनके पिता बंशीधर पांडे, भाई हिमांशु और सौरभ पांडे किसी तरह शांत रहकर खुद को संभाल रहे थे। पत्नी मानसी को भी कुछ लोग एक कमरे में सांत्वना देकर संभाले रहे।  बाद में विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडे के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, पूर्व सभासद अशोक पांडे, त्रिलोचन जोशी आदि ने परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पर्वतारोही चेतन पांडेय की पत्नी मानसी - फोटो : अमर उजाला
शव के घर पहुंचने पर घर दोनों पालतू कुत्तों में से एक शव की तरफ पहुंचकर गौर से निहारने लगा। मानो वह चेतन को पहचान गया हो। चेतन के भाई हिमांशु ने बताया कि चेतन ट्रैकिंग के दौरान हिमालय क्षेत्र के किसी गांव से इन दोनों कुत्तों को लाए थे। दोनों कुत्ते चेतन को काफी प्यार करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें