कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वाटर कोटा भर्ती रैली 11 मई को होनी है। तीन दिवसीय इस आयोजन में सैन्य जीडी और ट्रेडमैन पदों के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन
2 of 8
सेना भर्ती
भर्ती रानीखेत स्थित सोमनाथ मैदान में शुरू होगी। पढ़ें, भर्ती के लिए क्या-क्या अर्हंताएं हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Army recruitment
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों में सैन्य जीडी के लिए उम्र सीमा साढ़े 17 से 21 वर्ष तय की गई है। जबकि ट्रेडमैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 23 वर्ष रखी गई है।
4 of 8
लंबाई कम से कम 166 CM और वजन 48 KG होना ही चाहिए। सैन्य जीडी के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10 वीं पास और ट्रेडमैन के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। आगे, जानिए कुछ और खास बातें।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सलेक्शन प्रक्रिया इस तरह से होगी। पहले शारिरिक दक्षता, शैक्षणिक और सर्टिफिकेट जांच, मेडिकल टेस्ट और आखिर में लिखित परीक्षा।
विज्ञापन
6 of 8
army recruitment
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ-1 प्रशिक्षण कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 11 मई को उत्तराखंड राज्य के युवाओं की सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गोरखा) पद के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन
7 of 8
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
12 मई को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवा सैनिक जीडी ( अहीर, राजपूत, गोरखा, नागा) पद के लिए किस्मत आजमाएंगे। 12 मई को ही सैनिक जीडी (स्पोर्ट्समैन) पदों के लिए भी भर्ती होगी। जिसमें सभी राज्यों के युवा भाग ले सकेंगे।
राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अव्वल खिलाड़ी भी शिरकत कर सकते हैं। 13 मई को सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए युवक दौड़ लगाएंगे। ट्रेडमैन पदों के लिए सभी राज्यों के युवक भाग ले सकते हैं। अधिकारियों ने भर्ती के लिए आने वाले युवाओं से दलालों से दूर रहने और किसी भी अंजान व्यक्ति को प्रपत्र न देने की हिदायत दी है, साथ ही आश्वासन दिया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी।