फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव की वायरल तस्वीरों के पीछे है इनका हाथ, आचार्य बालकृष्ण ने बयां की पूरी सच्चाई

Thu, 27 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
acharya balkrishna - फोटो : amarujala
योग गुरु बाबा रामदेव के साथ अनहोनी की अफवाहों को लेकर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पूरी सच्चाई बयां की। उन्होंने बताया क‌ि इस सबके पीछे क‌िसका हाथ है।
विज्ञापन

2 of 7
ramdev
उन्होंने मीडिया के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह सब विरोधियों की साजिश है।  हमारे स्वदेशी अभियान से जिन लोगों का हित प्रभावित हो रहा है, वह इस तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
ramdev
विदेशी कंपनियों का नाम लिए बगैर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आने वाले समय में इससे भी बड़ी साजिशें रची जा सकती हैं। आचार्य बालकृष्ण ने दिव्य योग मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि बाबा रामदेव को लेकर सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक अफवाह जबरदस्त तरीके से फैली। 

4 of 7
ramdev
फर्जी फोटोग्राफ के साथ दावा किया गया बाबा नहीं रहे। अफवाह इतनी प्लानिंग से फैलाई गई कि यह खबर गूगल पर नंबर एक ट्रेंड कर गई। इससे बाबा के दूर-दूर से भक्तों के फोन आए। जिनमें कुछ फोन कॉल रिसीव किए गए तो लोग रोने लगे। 
विज्ञापन

5 of 7
ramdev - फोटो : amarujala
जबकि बाबा पूरी तरह सही सलामत योग करा रहे थे। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज देश में पतंजलि के स्वदेशी उत्पादों की डिमांड बढ़ने से विदेशी कंपनियों के पैर उखड़ने लगे हैं। उनकी बैठकों में सिर्फ इस बात पर विचार होता है कि पतंजलि को कैसे रोका जाए। 
विज्ञापन

6 of 7
acharya balkrishna
आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया कि गुणवत्ता के मामले में कंपनियां पतंजलि का मुकाबला नहीं कर पा रही हैं, इसलिए साजिश और अफवाहों का सहारा लिया जा रहा है। पतंजलि के आंवला जूस के सैंपल को लेकर भी विरोधियों ने भ्रामक प्रचार किया। जबकि आंवला आयुर्वेदिक औषधि होने के चलते एफएसएसएआई के दायरे में आता ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
acharya balkrishna
उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा रामदेव को लेकर इस तरह की अफवाहें फैला सकते हैं, वह पतंजलि के खिलाफ कोई भी षड्यंत्र रच सकते हैं। कहा कि पतंजलि के बारे में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, किसी भी सूचना की पुष्टि या प्रमाणिकता के लिए सीधे पतंजलि से संपर्क करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें