फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, एक क्लिक में पढ़ें सभी जरूरी जानकारी

Tue, 23 Jul 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत/पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
सेना भर्ती पिथौरागढ़
उत्तराखंड में सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कुमाऊं मंडल के छह जिलों के लिए 21 से 30 सितंबर तक बनबसा आर्मी एरिया में सेना भर्ती आयोजित की जाएगी। सैनिक जीडी, सैनिक ट्रेड्समैन एवं सैनिक क्लर्क के लिए इच्छुक युवा 23 जुलाई से 5 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 7 सितंबर से 14 सितंबर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सेना भर्ती पिथौरागढ़
ऑनलाइन पंजीकरण सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकेगा। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में आर्मी भर्ती केंद्र पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि बनबसा में पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा भर्ती केंद्र की ओर से सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा पिथौरागढ़ सेना क्षेत्र में होगी। कर्नल मदान ने बताया कि कुमाऊं के छह जिलों की 10 दिनी सेना भर्ती में प्रतिदिन लगभग 3800 और पूरी भर्ती के दौरान लगभग 35000 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। 

4 of 5
भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार सेना भर्ती के लिए दसवीं की अंकतालिका, 12वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, एनसीसी प्रमाणपत्र, रिलेशन प्रमाणपत्र, गजट प्रमाणपत्र, राज्य, राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाणपत्र (दो वर्ष के भीतर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त), अविवाहित प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। भर्ती से संबंधित सारी जानकारी सेना की वेबसाइट पर मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने उप जिलाधिकारी टनकपुर एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ टनकपुर को भर्ती के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए भर्ती स्थल का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती के दौरान पेयजल के लिए पांच टैंकरों की व्यवस्था करने और भर्ती स्थल में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करने को कहा।

कब और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए करियर विशेषज्ञ से केवल 199 रुपये में (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें