सावन मास के पहले सोमवार पर आज तड़के से ही द्रोणनगरी सहित पूरे उत्तराखंड के मंदिरों में भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पहले सोमवार को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिरों में तैयारियां पूरी हैं। इस बार सावन में चार सोमवार होंगे। देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में अभिषेक करते भक्त।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सावन मास का समापन 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। सावन मास शुरू होते द्रोणनगरी के मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लग रहा है।
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शिवालयों को फूल मालाओं व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। आज पहले सोमवार के दिन द्रोणनगरी के प्राचीन टपकेश्वर मंदिर सहित सभी शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गई। (कमलेश्वर मंदिर श्रीनगर गढ़वाल)
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
किशनपुर कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। ( गोपीनाथ मंदिर गोपश्वर)
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पंडित रमेश सेमवाल के अनुसार, इस बार सावन में कुल चार सोमवार आ रहे हैं। जो 22 जुलाई, 29 जुलाई, 05 अगस्त और 12 अगस्त को हैं।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
22 जुलाई को सावन के सोमवार के साथ मरु स्थली नाग पंचमी भी है। 29 जुलाई को सोम प्रदोष और स्वार्थ सिद्धि एवं अमृत सिद्धि योग बन रहा है। (आदिकेदारेश्वर बदरीनाथ धाम)
8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
05 अगस्त को देशाचारी नागपंचमी है। जबकि 12 अगस्त को सोम प्रदोष का योग है। 28 जुलाई को कामदा एकादशी है और 30 जुलाई को महाशिवरात्रि का पर्व है।