फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Bharti Rally: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश, देखें तस्वीरें... 

Sun, 20 Dec 2020 04:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कोटद्वार में रविवार से सेना भर्ती शुरू हो गई है। हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच सुबह पांच बजे जब भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई तो युवाओं में देशक्ति का जोश भरपूर नजर आया। भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवा भाग लेने पहुंचे। तस्वीरें देखिए... 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती रैली प्रक्रिया विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित की गई। इस बार भर्ती के लिए प्रदेशभर से 46000 युवाओं ने आवेदन किया है। आज उत्तरकाशी जिले की पुरोला, मोरी, राजगड़ी, डूंडा, चिन्याली सौड़, भटवाड़ी और बड़कोट तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती की गई। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि पहले दिन 10 राउंड में 200 युवकों को दौड़ाया गया। 1600 मीटर में युवाओं को पांच मिनट में दौड़ पूरी करनी थी। भर्ती प्रक्रिया दो जनवरी तक चलेगी। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती में पारदर्शिता अपनाने के लिए सभी भर्ती प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सर्दी को देखते हुए भर्ती के लिए इंट्री का समय रात एक बजे के स्थान पर सुबह पांच बजे किया गया। भर्ती में कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात बरती जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बिना कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के किसी भी युवा को भर्ती मैदान में प्रवेश नहीं दिया गया। उन्होंने युवाओं से भर्ती कराने का दावा करने और एवज में पैसा मांगने वाले दलालों से सावधान रहने और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती 20-21 दिसंबर को उत्तरकाशी, 22 दिसंबर को रुद्रप्रयाग, 23-24 दिसंबर को टिहरी, 25-26 दिसंबर को चमोली, 27 दिसंबर को लैंसडौन, 28 दिसंबर को थैलीसैंण, 29 दिसंबर को कोटद्वार, 30-31 दिसंबर को हरिद्वार और 01 और 02 जनवरी 2021 को देहरादून जिले के लिए आयोजित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें