भारत की ओर से इस भूमि को विवादित बताकर नेपाल की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर भारत की तरफ से अधिकारियों और कुछ मीडिया कर्मियों के अलावा कोई नहीं था, लेकिन अधिकारियों के विवादित स्थल के समीप पहुंचते ही नेपाल के दर्जनों लोग वहां एकत्र होकर भारत का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि गाड़े गए पिलरों को किसी भी कीमत पर नहीं हटने दिया जाएगा।