फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों? अनिल कपूर की तरह एक दिन की 'नायक' बनी भारत की ये बेटी, पढ़िए दिलचस्प कहानी

Sat, 14 Oct 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 7
poonam rawat
'नायक' फिल्म में जिस तरह अनिल कपूर को एक दिन का नायक बनाया गया था उसी तरह भारत की ये बेटी भी एक दिन की 'नायक' बन गई है।
विज्ञापन

2 of 7
poonam rawat
यहां 19 साल की पूनम रावत ने चार घंटे के लिए थाने के इंचार्ज का भार संभाला। इस दौरान जब वह सड़क पर उतरी तो उनकी बातें सुनकर लोग थर्राने लगे।
विज्ञापन

3 of 7
poonam rawat
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हीना गांव की पूनम रावत ने चार घंटे तक उत्तरकाशी थानाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने दुकान में काम कर रहे एक नाबालिग बच्चे को उसके घर तक पहुंचाया। साथ ही बाल मजदूरी और शोषण के खिलाफ कोतवाली से लेकर नगर क्षेत्र में गश्त लगाकर दुकानदारों को जागरूक किया।

4 of 7
poonam rawat
इसके बाद पूनम उत्तरकाशी कोतवाली लौटकर थानाध्यक्ष महादेव उनियाल को कार्यभार सौंपा। पूनम रावत उत्तरकाशी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके पिता विरेंद्र सिंह रावत की हिना गांव के पास दुकान है। मां गृहणी है। जबकि घर में उसकी दादी के अलावा दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। पूनम बताती है कि भविष्य में वह समाज सुधारक बनना चाहती है। इसके लिए जो भूमिका उन्होंने थानाध्यक्ष के रूप में आज निभाई है, उसे वह भविष्य में पाना चाहती है। इसके लिए वह खूब मेहनत करेगी।
विज्ञापन

5 of 7
poonam rawat
19 वर्षीय पूनम रावत ने सुबह 11 बजे उत्तरकाशी थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष महादेव उनियाल से चार घंटे का चार्ज संभाला। इसके बाद थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूनम ने बाल मजदूरी और शोषण के खिलाफ एक नाटिका में कोतवाली प्रभारी की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने एक कोतवाल के अंदाज में दुकान में काम कर रहे एक नाबालिग बच्चे को उसके घर तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

6 of 7
Tobacco
इसके बाद पूनम थानाध्यक्ष के वाहन में नगर क्षेत्र की गश्त पर निकली। उनके साथ एक सिपाही भी रहा, जहां उन्होंने जीजीआईसी के बाहर खुली दुकानों में बेचे जा रहे तंबाकू और गुटके आदि को लेकर दुुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के सामने 18 वर्ष से कम बच्चों को गुटका व तंबाकू न बेचें। इस संबंध में दुकान के आगे एक बोर्ड भी लगाया जाए। साथ ही उन्होंने पास के होटलों का भी जायजा लिया। उन्होंने दुुकानदारों को स्पष्ट कहा कि अगर दुकान में शराब परोसते हुए पकड़े गए या शराब बरामद होती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम और प्लान इंडिया के सहयोग से बालिकाओं में आत्म विश्वास जगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कोतवाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के परियोजना प्रबंधक गोपाल थपलियाल ने बताया कि यह पहला मौका है, जब यहां किसी लड़की को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष का चार्ज दिया गया है। इस दौरान एसपी सुखवीर सिंह, थानाध्यक्ष महादेव उनियाल, कार्यक्रम समन्वयक अजय पंवार, शांति ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें