स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नए फरमान से खाता धारकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस फैसले से पहले तक ग्राहक बेहद परेशानी झेल रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
एसबीआई बैंक ने पांच पूर्व सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक की चेकबुक को अब 31 दिसंबर तक के लिए मान्य कर दिया है। पहले यह चेक एक अक्टूबर से अमान्य हो गई थीं।
विज्ञापन
3 of 5
sbi
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी। लिखा है 'अब ग्राहक नई चेक बुक के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक कर सकते हैं। इस अवधि के बाद पुराने बैंक के चेक और IFS कोड वैध नहीं होंगे। एसबीआई ने ग्राहकों से कहा है कि नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या फिर शाखा में जाकर तुरंत आवेदन कर लें।'
4 of 5
sbi
स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रवणकोर और भारतीय महिला बैंक का भारतीय स्टेट बैंक में विलय किया गया।