फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से निपटने को एक साथ मैदान में आई भारत और कजाकिस्तान की सेना, तस्वीरों में देखिए...

Sat, 05 Oct 2019 08:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
भारत कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला
भारत और कजाकिस्तान के सैनिकों के संयुक्त युद्धाभ्यास के दूसरे दिन जवानों ने युद्ध बाधा कोर्स और स्थैतिक मंच से फिसलन का अभ्यास किया। दोनों देशों के सैनिकों ने पहाड़ी से कूदने, रस्सी के सहारे टॉवर से उतरने सहित तमाम तरह की बाधाओं को पार करने का पूर्वाभ्यास भी किया। 

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सैन्य क्षेत्र में सैनिकों को टॉवर से रस्सियों के सहारे नीचे उतरने, खतरनाक स्थलों को रस्सी के सहारे सुरक्षित पार करने, पहाड़ी से कूदने सहित तमाम तरह के युद्ध बाधा कोर्स कराए गए। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व बृहस्पतिवार शाम को दोनों देशों के सैनिकों के लिए हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में अधिकारियों ने दोनों देशों के सैनिकों को हथियारों की मारक क्षमता सहित अन्य विशेषताओं से अवगत कराया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कजाकिस्तान के सैनिक हथियारों की विशेषता से अवगत हुए। शुक्रवार देर शाम को जवानों ने रॉक क्लाइम्बिंग और फायरिंग का प्रदर्शन भी किया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों के जवान इस युद्धाभ्यास को लेकर काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस संयुक्त युद्धाभ्यास में कजाकिस्तान की ओर से 14 अधिकारी, 46 जवान और भारत की ओर से 13 अधिकारी एवं 47 जवान प्रतिभाग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें