राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
- फोटो : gandhi.gov.in
इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने बताया कि महात्मा गांधी मसूरी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता पुष्कर नाथ तन्खा से मिलकर देश के अन्य बड़े नेताओं के साथ बैठक किया करते थे। उन्होंने बताया कि मसूरी दौरे के दौरान महात्मा गांधी ने हाथ रिक्शा को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। महात्मा गांधी ने कहा था कि हाथ रिक्शा से आदमी, आदमी को खींचता है जो ठीक नही है, इस प्रथा को बंद करना चाहिए।