आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च से पहले अपना रिटर्न भर लें। इसके बाद हो सकता है कि आपको पेनल्टी भरनी पड़े। एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही कई नियमों में केंद्र सरकार ने बड़े बदलाव कर दिए हैं। इसके तहत टैक्स के कई गणित भी बदल जाएंगे। चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव कुमार के मुताबिक आयकर के नए नियम एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
वार्षिक 2.5 लाख से पांच लाख रुपये तक आय वाले लोगों के लिए टैक्स रेट दस प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत रह जाएगा। इससे सालाना 12,500 रुपये तक की बचत होगी।
विज्ञापन
3 of 7
नए नियम के तहत अब साढ़े तीन लाख रुपये तक की सालाना आय पर 2,500 रुपये तक टैक्स छूट मिलेगी। पहले यह छूट सालाना पांच लाख रुपये तक की आय पर पांच हजार रुपये थी।
4 of 7
सालाना 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये आय वालों को दस प्रतिशत सरचार्ज देना होगा। एक करोड़ से अधिक सालाना आय वालों को 15 प्रतिशत सरचार्ज देना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
नए नियम के तहत पांच लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम वालों के लिए एक पेज का इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म आ जाएगा। इस श्रेणी के लोगों को आईटीआर भरना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
इनकम टैक्स विलंब से फाइल करने वालों को नए असेसमेंट ईयर से जुर्माना भरना पड़ेगा। पांच लाख रुपये तक आईटीआर में देरी पर यह जुर्माना एक हजार रुपये होगा। इससे ऊपर यह दस हजार रुपये तक होगा।