विभाग ने यह भी ताकीद की है कि एक दिन में खाते में दो लाख रुपये से अधिक जमा होने पर संबंधित व्यक्ति से जवाब मांगा जा सकता है। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं या डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे प्रोफेशन में हैं तो आपको खर्च के लिए एक दिन में 10,000 रुपये से अधिक कैश का भुगतान नहीं करना चाहिए।