फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बर्फीली राहों' के बीच हेमकुंड साहिब जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान...

Tue, 04 Jun 2019 08:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ काटकर बनाया रास्ता - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्री बर्फ के रास्तों के बीच से गुजर रहे हैं। ऐसे में वहां अधिक ठंड होने से तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर आप भी हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन

2 of 5
hemkund sahib - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने के समय अपने साथ गर्म कपड़े साथ जरूर ले जाएं। बर्फ के बीच चलते वक्त अगर ज्यादा ठंड लगे तो यात्रा रुक-रुक कर करें। 
विज्ञापन

3 of 5
hemkund sahib - फोटो : अमर उजाला
यात्रा पर जाने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं।खासकर हृदयरोग, स्वास रोग, मधुमेह, हाई एल्टीटयूट संबंधी रोगी विशेष सावधानी बरतें।

4 of 5
hemkund sahib - फोटो : अमर उजाला
जिस डॉक्टर से आपने स्वास्थ परीक्षण कराया है उस डॉक्टर का परामर्श पर्चा व दवाएं साथ रखें। इसके साथ ही धूम्रपान व मादक पदार्थो का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमकुंड साहिब के खुले कपाट - फोटो : ANI
सांस फूलने या छाती में दर्द होने, दिल की धड़कन तेज होने, बेहोशी या चक्कर आने, -मितली या उल्टी आने व हाथ पांव व होंठ नीले पड़ने पर तुरंत वहां मौजूद चिकित्सीय टीम को दिखाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें