राशनकार्ड धारकों को सरकार ने बड़े नुकसान से बचाया है। उनके लिए सरकार की इस योजना के तहत दिया जाने वाला लाभ मिलता रहेगा।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : demo pic
अंत्योदय योजना के 1.84 लाख कार्डधारकों को अगले आदेश तक प्रति माह 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से एक किलो चीनी मिलती रहेगी। अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को नकद लाभ अंतरण (डीबीटी) का लाभ केंद्र सरकार की अनुमति देने के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
money
इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आनंद बर्द्धन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को प्रतिमाह एक किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराई जाती है।
4 of 6
bank
प्रदेश सरकार ने सितंबर माह में फैसला लिया था कि अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को चीनी उपलब्ध न कराकर इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि (18.50 रुपये) लाभार्थी के खाते में डाल दी जाएगी। लेकिन ऐसे में उन लोगों को नुकसान होता जिनके बैंक एकाउंट नहीं है या फिर वे इतनी रकम निकालने के लिए बैंक नही जाते।
विज्ञापन
5 of 6
ration card
प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी प्रदान कर दी थी और शासनादेश भी जारी हो गया था। इसके बाद से अब उन्हें इस योजना के तहत बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चीनी उन्हें राशन की दुकान से ही मिल सकेगी।
लेकिन डीबीटी का लाभ दिए जाने की अनुमति केंद्र सरकार से नहीं मिलने की वजह से इस पर अमल नहीं हो पाया। इस स्थिति में शासन ने यह फैसला लिया है कि अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को निर्गत की जाने वाली चीनी की मात्रा का भारत सरकार से अनुमति प्राप्त होने तक पूर्व की भांति वितरण किया जाएगा। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी की धनराशि में वृद्धि या कमी की जाएगी।