फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ऐसा करने पर मिनटों में आधार से लिंक हो जाएगा आपका मोबाइल, क्लिक करें और पढ़ें आसान तरीका

Tue, 07 Nov 2017 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
प्रीपेड सिम - फोटो : file
अगर आपने अभी तक अपने मोबाइल सिम को आधार से लिंक नहीं किया है तो अब आपके लिए राहत की खबर है। अब आपको इसके लिए दुकान के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठकर आप ऐसे आधार से मोबाइल को लिंक कर सकते हैं।


 
विज्ञापन

2 of 7
AADHAR
मोबाइल को आधार से लिंक करने के लिए UIDAI ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। उपभोक्ताओं को 1 दिसंबर के बाद बायोमैट्रिक देने की जरूरत नही हैं। इसलिए जिन यूजर्स ने अभी तक मोबाइल को आधार से लिंक नहीं किया है वह इसके बाद ही आधार से लिंक करें।

 
विज्ञापन

3 of 7
aadhar
UIDAI ने कहा है कि ग्राहक सिम कार्ड रिटेलर को अपने फिंगरप्रिंट दिए बिना ही इसे लिंक करा सकते हैं। इसके लिए बस ये काम करना होगा। ट्वीट के मुताबिक 1 दिसंबर 2017 के बाद मोबाइल ऑपरेटर की तरफ से मिले एसएमएस के जरिए आधार से ​लिंक किया जा सकेगा। उपभोक्ता घर बैठे ओटीपी (OTP) के जरिए इसके कर सकते हैं।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
जिन ग्राहकों का मोबाइल नबंर पहले से आधार से जुड़ा हुआ है वे ओटीपी के जरिए आधार से सिम को कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट या एप के जरिए भी यह काम पांच मिनट में हो जाएगा।  वेबसाइट पर रजिस्‍ट्रेशन के बाद एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी के इस्‍तेमाल के बाद सिम आधार से लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
aadhar card
इसके साथ ही इंटरेक्टिव वॉयस रिस्‍पॉन्‍स सिस्‍टम (आईवीआरएस) के जरिए भी सिम कार्ड आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए भी उसे कंपनी की बेवसाइट या जारी होने वाले विशेष ऐप में अपने को रजिस्‍टर्ड कराना होगा।
विज्ञापन

6 of 7
इसके बाद सॉफटवेयर ग्राहक की सही पहचान करने के बाद सिम को आधार से लिंक कर देगा। साथ ही अगर कोई गंभीर रूप से बीमार है तो उसे भी यह सुविधा घर पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
इसके लिए अगर आप कंपनी की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट डालते हैं तो एजेंट आपके घर आकर यह प्रक्रिया पूरी कर लेगा। वहीं मना करने पर आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें