आपके खाते में कितना पैसा है यह जानने के लिए बस से एक काम करें... यह काम आप बिना इंटरनेट और बैंक या एटीएम जाएं कर पाएंगे। दो मिनट में काम हो जाएगा। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए आप सबसे पहले *99# डायल करें। इसके बाद आपको नेशनल यूनवीफाइड यूएसएसडी प्लेटफॉर्म से एक मैसेज आएगा। इस पर आप बैंक के तीन अक्षर मैसेज भेज दें। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा। इसमें आपको कई ऑपशन मिलेंगे। उसमें से जो आप जानना चाहते हैं वह सिलेक्ट कर मैसेज भेज दें। इसके बाद जो मैसेज आएगा उसमें एक लिखकर भेजें। आपके पास बैंक बैलेंस की सारी जानकारी आ जाएगी। इस नंबर से आप पैसे भेजना समेत कई और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। हालांकि कई बैंकों ने सीधे मिस्ड कॉल कर बैलेंस चैक की सुविधा दी है। लेकिन जिन बैंकों में यह सुविधा नहीं है वे ऐसे पता कर सकते हैं।