नए वित्तीय वर्ष में टैक्स को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। तो बस एक क्लिक में जानिए कहां कैसा लगेगा टैक्स..
विज्ञापन
2 of 9
आयकर
- फोटो : social media
वित्तीय संकट के बावजूद त्रिवेंद्र सरकार का प्रदेश की जनता पर कोई नया टैक्स लगाने का इरादा नहीं है। न ही सरकार कोई नया सेस लगाने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत के मुताबिक, बजट पूरी तरह से करमुक्त होगा।
विज्ञापन
3 of 9
TAX
उन्होंने नए वित्तीय वर्ष से पीने के पानी के दाम बढ़ाए जाने की संभावना से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि अभी सरकार के स्तर पर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
4 of 9
income tax
अलबत्ता उन्होंने सरकार धर्मशालाओं और गरीब उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान में छूट देने के प्रस्ताव पर जरूर विचार कर रही है।
विज्ञापन
5 of 9
tax
प्रदेश सरकार के बजट के संबंध में उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी शुरू हो गई है। विभागों से प्रस्ताव मांग लिए गए हैं। वित्त विभाग इन प्रस्तावों पर विभागवार बैठक कर बजट तैयार करेंगे। बजट की तैयारियों की वह लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 9
trivendra singh rawat
यह पूछे जाने पर क्या सरकार बजट में नया कर लगाएगी? प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार कोई नया टैक्स नहीं लगाने जा रही है। न ही किसी तरह का सेस लगाया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 9
water
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने पानी की दरों में बढ़ोतरी की संभावना से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने उनकी अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया है, जो पानी की दरों पर विचार कर रही है।
8 of 9
trivendra singh rawat
उपसमिति की बैठक में पानी की दरों को लेकर प्रस्ताव आया। दाम बढ़ाए जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। प्रस्ताव पर सिर्फ चर्चा हुई है।
चर्चा के दौरान धर्मशालाओं और निचले तबके के उपभोक्ताओं को पानी की दरों में छूट देने पर विचार किया गया है। ये सभी सुझाव मंत्रिमंडल की बैठक में रखे जाएंगे।