फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सब्सिडी से जुड़ी यह अच्छी खबर जानना आपके लिए है बेहद जरूरी, जल्दी से पढ़ें

Wed, 21 Feb 2018 06:59 AM IST
संजीव त्रिवेदी, अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
1 of 9
LPG Gas Cylinder
रसोई गैस से जुड़ी यह खबर जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। जानिए क्या है यह नई खबर..
विज्ञापन

2 of 9
LPG
गरीब तक रसोई गैस पहुंचाने में उत्तराखंड के गैस उपभोक्ता दरियादिली दिखा रहे हैं। इस नेक काम में दून के उपभोक्ता अव्वल हैं। वहीं गैस सब्सिडी त्यागने में हरिद्वार जिला दूसरे और ऊधम सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

3 of 9
money - फोटो : amar ujala
प्रदेश में तीनों गैस कंपनियों के करीब 18 लाख कनेक्शन धारक हैं। इनमें से एक लाख 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ दी है। वर्ष-2015 में केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब की रसोई में गैस जोड़ने के मकसद से गिव इट अप योजना शुरू की थी। इसके तहत सरकार ने आर्थिक रूप से सक्षम गैस उपभोक्ताओं से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी।

4 of 9
money
सरकार इसका व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर रही है। सरकार की इस पहल का काफी असर प्रदेश के गैस उपभोक्ताओं पर पड़ा है। उत्तराखंड में इंडेन, बीपी व एचपी गैस कंपनियों के 18 लाख के करीब गैस कनेक्शन हैं।

 
विज्ञापन

5 of 9
LPG
योजना शुरू होने के बाद से प्रदेश के एक लाख 46 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ दी है। इस मामले में देहरादून के उपभोक्ता पहले स्थान पर हैं। दून के 38 हजार से अधिक उपभोक्ता गैस सब्सिडी त्याग चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 9
money
वहीं हरिद्वार जिले के 28 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने गैस सब्सिडी त्याग दी है। यहां ढाई लाख के करीब उपभोक्ता हैं। 15 हजार 364 के आंकड़ों के साथ ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर है।

 
विज्ञापन

7 of 9
money
अधिकारियों के मुताबिक सब्सिडी छोड़ने वाले सबसे ज्यादा लोग शिक्षक, प्रोफेसर, डाक्टर, उच्च अधिकारी, बड़े बिजनेस मैन हैं। वहीं मध्यम वर्ग के लोग भी सब्सिडी त्यागने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आने वाले दिनों यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद गैस कंपनी के अधिकारी जता रहे हैं।

8 of 9
Money
गैस सब्सिडी त्यागने वाले उपभोक्ताओं की जिले अनुसार संख्या: देहरादून 38038 , हरिद्वार 28656, ऊधमसिंह नगर 15365, नैनीताल 14794,  पौड़ी 13112, टिहरी 7122, चमोली 6962, पिथौरागढ़ 6497, रुद्रप्रयाग 4211, अल्मोड़ा 4154, चम्पावत 3145, बागेश्वर 2372, उत्तरकाशी 2091
विज्ञापन

9 of 9
lpg
रसोई गैस उपभोक्ता सब्सिडी त्यागने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका सीधा लाभ गरीब वर्ग को मिल रहा है। सरकार की ओर से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश में एक लाख 46 हजार से अधिक रसोई गैस उपभोक्ता सब्सिडी त्याग चुके हैं। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।
एसके सिन्हा, डीजीएम एलपीजी सेल, आईओसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें