फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे, तड़पते रहे खून से लथपथ घायल, तस्वीरों में देखिए

Tue, 20 Feb 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
accident - फोटो : amar ujala
मंगलवार को तड़के देवप्रयाग के मूल्यागांव में एक फॉर्च्यूनर खाई में गिरी, हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्या गांव में एक कार खाई में गिर गई। सूचना पाकर देवप्रयाग से पुलिस रवाना हो गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
accident
देवप्रयाग के मूल्यागांव में यहां एक फॉर्च्यूनर कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
accident
जानकारी के मुताबिक तीनों घायल दिल्ली के रहने वाले हैं। तीनों ऊखीमठ से दिल्ली जा रहे थे। घायलों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

4 of 5
accident
सूचना पर देवप्रयाग से थानाध्यक्ष तत्काल पुलिस बल के साथ रवाना हुए। घटना मूल्यागांव से दो किमी. आगे करीब हुई। जहां फॉर्च्यूनर कार न. DL 10 CE 7672 करीब 100 गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident
घायलों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ऊखीमठ से दिल्ली जा रहे थे। घायलों को 108 और पुलिस के सरकारी वाहन से बेस अस्पताल श्रीनगर श्रीकोट भिजवाया गया। घायलों के नाम राजीव कपूर (29) , संजय कपूर दोनों निवासी दिल्ली (59) और सियाराम (40) निवासी बिहार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें