फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP: बांग्लादेश के सेना प्रमुख बोले, भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को और मजबूत करेगा यह क्षण

Sun, 10 Dec 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
POP 2017 - फोटो : amar ujala
देहरादून आईएमए पासिंग आउट परेड में बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा कि यह क्षण भारत बांग्लादेश के बीच संबंधों को और आगे ले जाएगा। खासकर दोनों सेनाओं के बीच रिश्तों की नींव और मजबूत हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
IMA POP 2017 - फोटो : amar ujala
बांग्लादेश के चीफ  ऑफ  आर्मी स्टाफ  जनरल अबू बिलाल मोहम्मद शाह फिउल हक परेड की सलामी लेने पहुंचे। उन्होंने कहा‌ क‌ि भारत व बांग्लादेश के बीच वर्षों से दोस्ताना संबंध रहे हैं। हमारी सिर्फ सीमाएं ही नहीं मिलती बल्कि भारत बांग्लादेश में भौगोलिक,सामाजिक व सांस्कृतिक समानताएं भी हैं।  आइएमए परेड में बतौर रिव्यूइंग अफसर पहुंचक गौरव की अनुभूति हुई है। उन्होंने 1971के युद्ध को याद करते कहा कि भारतीय सेना ने मुक्ति संग्राम में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया।
विज्ञापन

3 of 6
IMA POP 2017 - फोटो : amar ujala
अकादमी के सर्वश्रेष्ठ सोर्ड ऑफ ऑनर सम्मान और स्वर्ण पदक अकेडमी अंडर ऑफिसर चंद्रकांत आचार्य को। सिल्वर मेडल - अकेडमी कैडेट अडजुडेंट अमरप्रीत सिंह को ब्रॉन्ज़ मैडल - बटालियन अंडर ऑफिसर सौरभ दास को टेक्निकल ग्रेजुएट सिल्वर मेडल - जूनियर अंडर ऑफिसर बरनाना यनागिरी को बेस्ट फॉरेन जीसी - जूनियर अंडर ऑफिसर अलेक्जेंडर सेमेंइट दिया गया।  इस बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर नौशेरा कंपनी को मिला।

4 of 6
IMA POP 2017 - फोटो : amar ujala
आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने मैदान में ड्रिल स्क्वॉयर पर आईएमए के 487 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में अफसर बन जाएंगे। 78 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स (जीसी) भी परेड में शामिल होंगे। इस साल बांग्लादेश के युवा भी आईएमए से पासआउट होकर अपने देश की सेना में कमीशन हासिल करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
IMA POP 2017 - फोटो : amar ujala
अफगानिस्तान के पासआउट होने वाले कैडेट्स की संख्या सबसे ज्यादा है। जीसी के अंतिम पग भरते ही आईएमए के इतिहास में देश को 60,347 अफसर देने का रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। इसमें 2106 विदेशी जीसी शामिल हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर शनिवार को 487 जांबाज अफसर देश की सेनाओं का हिस्सा बन जाएंगे। इस साल मित्रराष्ट्रों के 78 विदेशी कैडेट्स भी पासआउट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ima
बांग्लादेश के चीफ  ऑफ  आर्मी स्टाफ  जनरल अबू बिलाल मोहम्मद शाह फिउल हक परेड की सलामी लेने पहुंचे।  वहीं जीओसी इन सी, आमी ट्रेनिंग कमांड ले.जनरल मनोज मुकुंद परेड में शामिल होने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें