बॉलीवुड के मशहूर गायक और कंपोजर अंकित तिवारी देहरादून पहुंचे है। यहां उन्होंने अपने मन की कईं बातें बताई। खासकर बॉलीवुड के दो खान, सलमान और शाहरुख को लेकर उन्होंने अपने दिल की बात कही।
विज्ञापन
2 of 9
Shahrukh Khan Ankit Tiwari and Salman Khan
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की आवाज बनना मेरी दिली इच्छा है। मेरा बचपन का सपना है कि एक दिन शाहरुख और सलमान के लिए गाना गाऊं और पूरा यकीन है कि एक सपना एक दिन जरूर पूरा होगा। यह कहना है कि बॉलीवुड मशहूर गायक और कंपोजर अंकित तिवारी का।
विज्ञापन
3 of 9
अंकित तिवारी
वह शुक्रवार को यहां रिस्पना पुल स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अंकित तिवारी शनिवार को रेसकोर्स में आयोजित होने वाले एक निजी कार्यक्रम में शो के लिए दून पहुंचे हैं।
4 of 9
ankit tiwari
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला से विशेष बातचीत में अंकित ने बताया कि उनका करियर प्रदीप सरकार से मिलने के बाद शुरू हुआ, जहां उन्हें में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें फिल्म दो दूनी चार, साहब बीवी और गैंग्सटर के लिए म्यूजिक कंपोज करने का ऑफर मिला।
विज्ञापन
5 of 9
अंकित तिवारी (फाइल फोटो)
अंकित बताते हैं कि वैसे तो उन्होंने दो दूनी चार, साहब बीवी और गैंगेस्टर के जरिये बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की, लेकिन गायक के रूप में पहचान दिलाने में फिल्म आशिकी-2 के गानें ‘सुन रहा है ना तू’ का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
6 of 9
सिंगर अंकित तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड मिला। 2014 में फिल्म ‘एक विलेन’ के गीत ‘तेरी गलियां’ को कंपोज करने के साथ ही इसे अपनी आवाज भी दी। इस गाने के लिए भी फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट मेल प्ले बैक सिंगर का अवार्ड दिया गया। उन्होंने कहा कि मेरा सपना संगीत अकादमी खोलने का है। इसे लेकर काम भी चल रहा है। संगीत अकादमी से युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 9
ankit tiwari
यूपी के कानपुर निवासी अंकित बताते हैं कि संगीत उनके खून में है। उनके परिवार का राजू सुमन एंड पार्टी नाम से म्यूजिक ग्रुप है, जो धार्मिक प्रस्तुति देता है। उन्होंने बताया कि बचपन में मां सुमन तिवारी के साथ जाता था।
8 of 9
ankit tiwari
तभी से संगीत के प्रति झुकाव हो गया था। तीन साल की उम्र में दादा कृष्ण नारायण तिवारी ने उन्हें संगीत का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया था। वहीं,क्लासिकल संगीत की ट्रेनिंग विनोद कुमार द्विवेदी से ली। फिल्म इंडस्ट्री में भविष्य बनाने के लिए भाई अंकुर तिवारी के साथ 2008 में मुंबई आ गए।
अंकित ने बताया कि जल्द अपनी आवाज का जादू अय्यारी और काशी फिल्म में दिखाएंगे। दोनों फिल्में अगले वर्ष रिलीज होंगी। वहीं, दिसंबर में एक एलबम भी आएगा।अंकित तिवारी लाइव एंड कंसर्ट कार्यक्रम के आयोजक वसीम अहम ने बताया कि बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी शनिवार को बन्नू स्कूल मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शाम पांच बजे प्रस्तुति देंगे।