फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP : अंतिम पग भर भारतीय सेना का हिस्सा बने 325 जांबाज, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, तस्वीरें...

Sat, 12 Dec 2020 12:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन किया गया। इस दौरान सेना में शामिल हुए नए अफसरों का जोश देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
आईएमए में अंतिम पग भरते ही 325 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 70 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
'भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम', आईएमए गीत पर कदमताल करते कैडेट जैसे ही ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।

 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। उप सेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी ने परेड की सलामी ली।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
कंपनी सार्जेट मेजर अभिनव कुटलेरिया, सोनू शर्मा, नागवेंद्र सिंह रंधावा, अक्षत कौशल, नदीम अहमद वानी व रोहित शर्मा ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी जगह ली।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एडवांस कॉल के साथ जेंटलमैन कैडेट परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर माजी गिरिधर ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स की शानदार मार्चपास्ट से हर एक दर्शक मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
भारतीय सैन्य एकेडमी में पासिंग आउट परेड के बाद अपने परिजनों के साथ सैन्य अफसर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें