पीरूमदारा में आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सिसौदिया का स्वागत किया। दोपहर एक बजे पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था, जहां रामनगर और आसपास के लोग पहुंचे थे। हालांकि सिसौदिया कार्यक्रम में 3:50 बजे पहुंचे और 1-2 मिनट में मालाएं पहनकर चलते बने। इस कारण वहां पहुंचे लोग उनकी एक झलक भी नहीं पा सके। उधर, कालाढूंगी पहुंचने में देर हो जाने के कारण उन्होंने कार में बैठे-बैठे ही कार्यकर्ताओं और आम जनता का अभिवादन किया।