फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के छात्र ने विकसित किया नया चेस बोर्ड, अब तीन लोग खेल सकेंगे शतरंज

Sat, 25 Aug 2018 07:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
chess - फोटो : amar ujala
आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र ने एक साथ तीन लोगों के खेलने के लिए नया चेस बोर्ड इजाद किया है। बीटेक 2014 बैच के आदित्य निगम ने अपने गेमिंग स्टार्ट-अप के माध्यम से यह विकसित किया है। ट्राइविजार्ड चेस नाम से लोकप्रिय यह भारत का पहला ऐसा चेस बोर्ड है, जिसमें एक साथ तीन खिलाड़ी खेल सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
chess
आईआईटी रुड़की के चेस टूर्नामेंट के अंतर्गत ट्राइविजार्ड चेस पेश किया गया। इसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की।  मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के खेल परिषद के अध्यक्ष प्रो. विनय पंत रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
chess
चेस बोर्ड के बारे में जानकारी देते हुए आदित्य निगम ने बताया कि ट्राई विजार्ड चेस में एक साथ तीन लोग खेलते हैं। एक भी नियम नहीं बदले गए हैं।  प्रत्येक खिलाड़ी की एक समान गोटियां (प्यादे/ पीस)होती हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका दूसरा स्टार्ट-अप है। यूजर नए गेम को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उनकी प्रतिक्रिया उत्साहवर्द्धक है।
 

4 of 5
शतरंज खेलते प्रतिभागी - फोटो : amar ujala
इस गेम का मकसद युवा पीढ़ी में चेस का चलन बढ़ाना है। इससे खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी। नए गेम में दर्शक खुद एक खिलाड़ी बन जाता है और इससे पूरे खेल का नजरिया बदल जाता है। इस नए खेल में तीन लोग होने से प्रत्येक को एक साथ दो अन्य खिलाड़ियों की चाल को समझना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआईटी, रुड़की - फोटो : source
हालांकि नियम पारंपरिक खेल की तरह हैं, पर इसमें (क्लॉकवाइज) सफेद की बारी सबसे पहले, इसके बाद भूरे और फिर काले की बारी आती है।  उन्होंने बताया कि वह इस चेस को इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेंट करेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें