बकरीद के मौके पर राजधानी देहरादून में एक ऐसा बकरा देखने को मिला, जिस पर अल्लाह और मोहम्मद लिखा हुआ है। लोगों ने इसकी बोली 65 लाख रुपए तक लगा दी, लेकिन मालिक ने उसे नहीं बेचा।
विज्ञापन
2 of 6
bakrid
मंगलवार को आईएसबीटी के पास लगी बकरा मंडी में 'मोनू' आकर्षण का केंद्र बन गया। अमीर ने बताया कि इस बकरे का वजन 48 किलो है और यह परवरी प्रजाति का है। एक खरीदार ने देहरादून के अमीर अहमद के 'मोनू' बकरे की कीमत 65 लाख तक लगा दी, लेकिन अमीर ने उसे नहीं बेचा। अमीर 80 लाख से कम पर सौदा करने को मंजूर नहीं थे।
विज्ञापन
3 of 6
bakrid
अमीर ने बताया कि बकरे के शरीर पर एक ओर अरबी में अल्लाह और मोहम्मद उभरा हुआ है तो दूसरी ओर फातिमा। अमीर बताते हैं कि पहले चांद जैसी आकृति बनी और फिर गहरी भूरी पट्टियां बन गईं। कुछ माह पहले इनमें बदलाव आया।
4 of 6
bakrid
रमजान पर एक हाफिज उनके घर आए तो उन्होंने बताया कि यह तो अरबी में अल्लाह और मोहम्मद लिखा हुआ है। अमीर ने बताया कि सप्ताह भर पहले मोनू के बायीं तरफ अरबी में फातिमा उभर आया है। कारगी चौक निवासी 66 साल के अमीर का मानना है कि मोनू अल्लाह की नेमत है। उसे देखने के लिए लोगों के साथ ही इमाम भी उनके घर पहुंच रहे हैं। 'मोनू' की उम्र पौने दो साल है। अमीर ने बताया जब उसका जन्म हुआ था उस वक्त फज्र की अजान हो रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
bakrid
देहरादून की आईएसबीटी में लगी बकरा मंडी में मंगलवार को यह बकरा भी आर्कषण का केंद्र रहा। इसकी कीमत एक लाख तीस हजार रुपए थी।