फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS पति-पत्नी ने की अनोखी पहल, आंगनबाड़ी केंद्र में कराया अपने दो साल के बेटे का दाखिला, बताई ये वजह

Wed, 31 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
आईएएस नितिन और स्वाती भदौरिया
आज के दौर में जहां लोग अपने पाल्यों को छोटी उम्र से ही प्राइवेट प्ले स्कूलों में दाखिला करवा रहे हैं, वहीं, आईएएस पति-पत्नी ने अपने बच्चे का आंगनबाड़ी केंद्र में दाखिला करवाया है। तो चलिए जानते हैं कि उनके बारे में खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
आईएएस नितिन और स्वाती भदौरिया का बेटा लाल जैकेट में
उत्तराखंड में चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और आईएएस नितिन भदौरिया ने अपने दो साल के बेटे अभ्युदय भदौरिया का दाखिला प्ले स्कूल के बजाय आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर अनोखी पहल की है। मंगलवार से बच्चे को नियमित रूप से केंद्र में दाखिला दिलाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
अभ्युदय भदौरिया
इसको लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की इस कल्याणकारी योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहिए। शायद हमारी इस पहल से लोग इसके लिए प्रेरित हो सकें। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना है। इसका सभी को फायदा लेना चाहिए।

4 of 5
आईएएस नितिन और स्वाती भदौरिया की शादी की तस्वीर - फोटो : facebook
आईएएस स्वाति भदौरिया उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनकी शादी यूपी के ही आईएएस नितिन भदौरिया से 9 फरवरी साल 2014 में हुई थी। शादी के बाद दोनों ने बातचीत कर कैडर बदलने का फैसला लिया और स्वाति उत्तराखंड आ गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईएएस नितिन और स्वाती भदौरिया - फोटो : google
उनके पति आईएएस नितिन ने लखनऊ सहित दूसरे राज्य से पढ़ाई की है। उत्तराखंड कैडर होने के नाते उन्होंने पहाड़ और मैदान दोनों जगह सेवा दी हैं। इससे पहले आईएएस स्वाती और उनके पति दोनों ही देहरादून सचिवालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वह मसूरी में भी एसडीएम रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें